घर में रखे लकड़ी के फर्नीचर अगर अब चमक खो रहे हैं तो उन्हें फिर से नया लुक देने के लिए और उनकी खोई चमक लौटाने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद ऐसी कई चीजें हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपने लकड़ी के पुराने फर्नीचर को भी नए जैसा लुक दे सकेंगे।
पढ़ें -बिजली का बिल कम आएगा अगर घर में करेंगे ये बदलाव
मिनिरल ऑयल और नींबू
मिनिरल ऑयल में नींबू का रस मिलाएं। पहले फर्नीचर को सूखे कपड़े से पोछ लें और फिर इस घोल में डिप करके फर्नीचर पर इसे लगाएं। थोड़ी देर सूखने के बार इस घोल को कम से कम तीन बार फर्नीचर पर लगाएं। सूखने के बाद चमक देखने लायक होगी।
पेट्रोलियम जेली
वैसलीन जैसी पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल भी फर्नीचर को चमकाने में मददगार हो सकता है। पेट्रोलियम जेली को फर्नीचर पर लगाएं और पानी के हल्के छींटे डालकर कपड़े से साफ करें। लकड़ी पर लगे दाग को छुड़ाने में भी यह मददगार हो सकती है।
मायोनीज़
मायोनीज़ न सिर्फ पास्ता को लज्जतदार बनाता है बल्कि लकड़ी को भी चमकाता है। लकड़ी पर लगे हल्के दाग छुड़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़े में मायोनीज़ लें और दाग पर इसे मलें, दाग अपनेआप छूट जाएगा।
जैतून का तेल
लकड़ी के फर्नीचर पर थोड़ा सा ऑलिव ऑयल छिड़के और कपड़े से अच्छी तरह घिसकर छोड़ दें। दस मिनट बाद इसे साफ कपड़े से पोछें, फर्नीचर फिर से नया जैसा दिखेगा।