फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ानी है HEIGHT तो रोज खाएं आंवला, ये टिप्स भी करेंगे मदद

Thu, 28 Jul 2016 11:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : Getty Images
हाइट बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलता। यहां हम आपको बताएंगे ऐसे तरीके जिससे आप अपना कद बढ़ा सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 9
अगर आप कद बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कैल्शियम युक्त खाना खाना चाहिए। कैल्शियम हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको दूध और दुग्ध उत्पादों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 9
कद बढ़ाने के लिए ये जरूरी है कि आप नियमित रूप से व्यायाम करें। लटकना तो जरूरी है ही साथ ही साथ आपको जल्दी लाभ के लिए भुजंगासन करना चाहिए। 

4 of 9
कभी भी झुककर बैठना या चलना नहीं चाहिए। इससे आपकी लंबाई कम लगती है। हमेशा सीधा होकर चलें।
विज्ञापन

5 of 9
कद बढ़ाने के लिए ग्रोथ हार्मोन का बढ़ना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको थोड़े- थोड़े अंतराल पर खाना खाते रहना चाहिए। आप को दिन में 5 से 6 बार खाना खाना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 9
अगर आप अपना कद बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अश्वगंधा का सेवन दूध में मिलाकर करना चाहिए। अश्वगंधा में कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं तो कद बढ़ाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
कद बढ़ाने के लिए आपको संतुलित आहार लेना भी बहुत जरूरी है। संतुलित आहार से ही आपके शरीर का समुचित विकास हो सकता है।

8 of 9
कद बढ़ाने के लिए शरीर को विटामिन डी की बहुत जरूरत होती है। इसके लिए सूर्य की किरणों से अच्छा स्रोत कुछ हो ही नहीं हो सकता। इसके लिए आपको सूर्योदय के समय 20 से 30 मिनट धूप में बिताना चाहिए।
विज्ञापन

9 of 9
कद बढ़ाने के लिए आप आंवले का सेवन करें। आंवले में विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के विकास और हाइट बढ़ाने में मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें