फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की पार्टी करनी है घर पर तो ऐसे बनाएं माहौल

Tue, 31 Dec 2013 03:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल की पार्टी के लिए लोगों को निमंत्रण देने के बाद अगर आप इसे सफल बनाने की जद्दोजहद में हैं तो दमदार पार्टी के लिए ये आसान उपाय आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन


म्यूजिक
नए साल का जश्न बिना हंगामे के हो ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसे में घर के लिविंग एरिया या टैरेस पर आप छोटा डिस्क बना सकते हैं। कदम थिरके इसके लिए डिस्क की मॉड्यूलर लाइट जरूर नहीं, आप घर पर अपने म्यूजिक सिस्टम और अच्छे गानों के कलेक्शन से माहौल बना सकते हैं।

होम थिएटर है तो बेहतर है वरना आप अपने म्यूजिक सिस्टम को बड़े स्पीकर से अटैच करके भी डांस का माहैल बना सकते हैं।

सजावट
नया साल आपके लिए ने जोश और उमंग से भरपूर हो, इसकी शुरुआत नए साल की पार्टी से ही होनी चाहिए। घर में कलरफुल लैंपशेड्स हैं तो उनसे लाइट्स में रंग भर सकते हैं। आपकी कलरफुल क्रॉकरी भी आज तो निकलनी ही चाहिए। सिके अलावा, कलरफुल रिबन, गुब्बारे और फूलों से घर की सजावट स्पेशल एफेक्ट देगी।
विज्ञापन


खाने का इंतजाम
आप कितने भी मेहमान बुलाएं लेकिन उनके खाने की व्यवस्था में दिमाग लगाना आपके लिए जरूरी है। ऐसे में बुफे सबसे आसान तरीका हो सकता है। घर में जगह कम हो तो टैरेस या गार्डन में डीजे के साथ बुफे अरेंज कर सकते हैं। ठंड से बचाव के लिए अंगीठी या अलाव जैसे उपाय सोने पर सुहागा होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें