लगभग हर किचन में बेकिंग सोडा आपको आसानी से मिल जाएगा। खाने में तरह-तरह से प्रयोग होने वाला सोडा आपके रुप को भी निखार सकता है। बेकिग सोडा बैक्टीरिया, फंगस और जलन को कम कर सकता है। इसे फेसवॉश, फेसमास्क, सनबर्न से राहत पाने के काम आता है।
त्वचा पर हुई टेनिंग को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा को इस्तेमाल कर सकते हैं। काले अंडरआर्म्स, कोहनियों और घुटनों के कालेपन को झट दूर करता है। बेकिंग सोडा को नींबू के रस की बराबर मात्रा के साथ मिलाए और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो दें, फायदा होगा।
चेहरे की झाइयां दूर करनी है तो सोडे के पानी के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर गर्म पानी से धों लें।
दांतो के चमक बनाए रखने में भी सोडा मदद करेगा। एक चौथाई कप सोडे में आधे नींबू को निचोड़े और मिलाएं। इसे रुई के फाहे से दांतों पर 45 सेकेंड तक लगाएं। ये ब्रश करने से पहले करें तो दांत चमक जाएंगे।
इसे माउथवॉश की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं। इसे पानी में घोलकर चम्मच से अच्छे से मिला लें और इससे कुल्ला करें। अगर मुंह की बदबू से परेशान हैं तो इससे तुरंत फायदा होगा।
इसे पानी में घोलकर पेस्ट बनाएं और ब्लैक हैड्स पर लगाएं। 10 मिनट के लिए छोड़ दें, गर्म पानी से धो दें। इसे डियोड्रेंट की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं। ये एक प्राकृतिक डियोड्रेंट है। इसे पानी में मिलाएं और लगाएं। शरीर की दुर्गंध दूर होगी।