फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने सामानों से ऐसे सजाएं घर, नया-नया दिखेगा लुक

Fri, 13 Dec 2019 07:55 PM IST
निलेश कुमार रूपायन डेस्क
विज्ञापन
decoration - फोटो : social media
विज्ञापन
हम सभी के घर में बहुत सारी ऐसी पुरानी और बेकार की चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल करके घर को एक नया लुक दिया जा सकता है। पुराने हो चुके बैग फेंकें नहीं, बल्कि इन्हें नया लुक देकर अपनी मनपसंद फोटो लगाकर दीवार पर सजाएं। आप चाहें तो इसे डेकोरेट करने के लिए आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही कई और सारे तरीके हैं:
  • पुराने पड़े ऊन और फेवीकोल की सहायता से आप पुरानी बोतलों को नया रूप दे सकती हैं और इनका इस्तेमाल फ्लावर पॉट की तरह कर सकती हैं।
  • गाड़ियों के पुराने टायर जब भी बदलें  तो उन्हें कहीं फेंकने के बजाय अपने साथ घर लेती आएं। इसका इस्तेमाल आप अपने गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए कर सकती हैं।
  • इन टायरों को गाढ़े और चटक रंगों से रंग दें और इनके बीच में मिट्टी भरकर इनमें फूलों वाले पौधे लगाएं। इससे आपके गार्डन एरिया में चार चांद लग जाएगा।
  • भले ही अब कोई पुराने और भारी बक्से इस्तेमाल नहीं करता हो, लेकिन आप चाहें तो इसका इस्तेमाल घर के सजाने संवारने में कर सकती हैं।
  • पुराने बक्सों पर पेंटिंग करके उन्हें घर के कोने में सजा सकती हैं या फिर मैटल वर्क कराकर भी इसे आकर्षक रूप दे सकती है
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें