फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष में मिलता है करियर और उच्च शिक्षा के चुनाव का सही मार्गदर्शन: ज्योतिषी डॉ. सोहिनी शास्त्री

विज्ञापन
famous astrologer dr. sohini sastri
विज्ञापन

क्या आप उच्च शिक्षा में सही मार्ग के चुनाव को लेकर दुविधा में हैं ? क्या आप अपने उच्च शिक्षा के विषयों के चुनाव को लेकर डरे हुए हैं ? क्या आप आने वाली परीक्षा को लेकर घबराए हुए हैं? क्या आपके बच्चे को दिमाग केंद्रित करने में समस्या होती हैं ? क्या आपका बच्चा किसी बुरी संगति में है ? उच्च शिक्षा में जाने से पहले इस तरह के मुद्दे सामान्य समस्या हैं। आजकल शिक्षा में प्रतिस्पर्धा अपने चरम पर है, इसलिए विद्दार्थी अपनी उच्च शिक्षा के गलत चुनाव के परिणामों को लेकर अक्सर ही चिंतित रहते हैं। यहां तक कि अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य के लिए चिंतित व तनावग्रस्त रहते हैं। इन सारी समस्याओं का ज्योतिष शास्त्र में बेहतरीन वर्णन और उपाय दिए गए हैं ।

विज्ञापन


करियर और उच्च शिक्षा में ग्रहों की भूमिका
दिल्ली और कोलकाता आधारित मशहूर ज्योतिषी डॉ. सोहिनी शास्त्री के अनुसार,  वैदिक ज्योतिष में, हम देखते हैं कि दूसरा भाव और दूसरे भाव का स्वामी का संबंध प्राथमिक शिक्षा से है, तो वहीं पांचवे भाव का स्वामी उच्च शिक्षा से संबंध रखता है। यदि आप अपने ही शहर या देश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो पांचवे घर का स्वामी आपका मार्गदर्शन करता है। लेकिन यदि आप दूसरे देश में पढ़ने के इच्छुक हैं तो आपका राहू-केतु का योग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा कहा जाता है कि केतु के सकारात्मक प्रभाव के बिना आपका दूसरे देश जाना संभव नहीं होता है। ऐसी स्थिति में हमें शनि की कॉस्मिक शक्तियों पर कार्य करना चाहिए, क्योंकि शनि हमें मातृभूमि के मार्ग पर ले जाता है और देश के सामाजिक कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह ध्यान देने योग्य है कि गुरु चंद्र योग, ज्ञान व बुद्धिमत्ता का त्रिकोण बनाता है। किसी के उच्च शिक्षा के ज्योतिष का पता लगाने में गुरु चंद्र योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


तो यदि आप अपने बच्चे को शिक्षा व करियर के सही मार्ग पर ले जाना चाहते हैं तो ज्योतिष आपके बच्चे को सफल बनाने में सहायता कर सकता है। डॉ सोहिनी शास्त्री ने करियर व शैक्षिक ज्योतिष पर कई सारे ब्लॉग व लेख लिखे हैं, जिस पर उन्हें ढे़रों प्रतिक्रिया भी मिल चुकी हैं। साथ ही वो इकोनॉमिक्स टाइम्स (दिल्ली एनसीआर) और टाइम्स ऑफ इंडिया (साउथ दिल्ली और गुरूग्राम एडीशन) में कॉलम भी लिखती हैं। उन्होंने ढेरों प्रसिद्ध चेहरों को करियर सलाह देने के साथ साथ देश विदेश में कई अभिभावकों को उनके बच्चों के शिक्षा व करियर से संबंधित सलाह भी दी है। साथ ही उन्होंने आम लोगों को ज्योतिष के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए कई सारी किताबें भी लिखी हैं । हाल ही में उन्होंने करियर व ज्योतिष पर एक किताब प्रकाशित की है, जिसे मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के द्वारा लॉंच किया गया, जिसका नाम है, “बी योर ओन ऐस्ट्रोलॉजर- करियर ऐंड ऐस्ट्रोलॉजी मेड ईजी”।
विज्ञापन


डॉ शास्त्री ने किताब के बारे में बात करते हुए कहा कि, यह किताब करियर ज्योतिष पर आधारित है और इस तरह की यह पहली किताब है जो पाठकों को ज्ञान प्राप्त करने में मदद करेगा कि कैसे ज्योतिष उनके करियर और प्रोफेशन को प्रभावित करता है और इसके पीछे के कारण को पता करने और उसके निवारण के तरीके बताता है।यह किताब जल्दी ही पाठकों के लिए आसानी से ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। 

डॉ सोहिनी शास्त्री अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषी हैं और उन्होंने विक्टोरिया ग्लोबल यूनिवर्सिटी यूएसए से ज्योतिष में डॉक्टरेट की डिग्री के साथ-साथ नेशनल अमेरिकन यूनिवर्सिटी से ज्योतिष में डी.लिट. की उपाधि प्राप्त की है। वह सामाजिक पहल और समाज में योगदान के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। डॉ सोहिनी जी को भारत के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू साल 2018 में ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड’से नवाज़ चुके हैं और उत्तराखंड के गवर्नर माननीय बेबी रानी मौर्या ने ‘ब्रिलियंस अवार्ड’से सम्मानित कर चुके हैं। हाल ही में इन्हें दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ‘प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड’से सम्मानित किया गया है। अपनी उपलब्धियों और ज्योतिष कैरियर के अलावा, वह आध्यात्मिक महिला भी हैं और कई आध्यात्मिक संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं। वह माँ काली और भगवान कृष्ण की भक्त हैं। उन्होंने अपने ग्राहकों के लिए कई चमत्कारिक काम किये हैं और संकट में फंसे ग्राहको की जान बचाई है। वह शादी, शिक्षा, कोर्ट कचहरी, सगे-संबंधी में अनबन,वास्तु समस्या,वैवाहिक जीवन में समस्या और शारीरिक समस्याओं को तंत्र पूजा और ज्योतिष के माध्यम से दूर करती हैं। 

डॉ सोहिनी शास्त्री जी कहती हैं कि मैं हमेशा ज्योतिष और तंत्र पूजा के कार्यों को लेकर लोगों को समझने की पूरी कोशिश करती हूँ और अपने ग्राहकों, अनुयायियों को एक खुशहाल, शांतिपूर्ण और शानदार करियर प्रदान करती हूं और उनकी जिंदगी, व्यवसाय, और आय समाज में ढे़रों उपलब्धियों से भरी रहने की कामना करती हूं । मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूँ कि भगवान ने मुझे लोगों की सेवा करने का मौका दिया।
विज्ञापन


Advertorial

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें