फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cleaning Tips: रसोई की सिंक में जमने लगी है गंदगी तो ऐसे करें साफ

Mon, 05 May 2025 03:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

ध्यान रखें कि रोजाना सिंक इस्तेमाल करने के बाद साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े साफ करें। हफ्ते में कम से कम 2 बार बेकिंग सोडा या नींबू-नमक का उपयोग करें। सिंक में खाने के छोटे टुकड़े या चायपत्ती इकट्ठा न होने दें, इससे नाली जाम हो सकती है।
विज्ञापन
किचन सिंक साफ करने के उपाय - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cleaning Tips: रसोई की सिंक घर की सबसे जरूरी जगहों में से एक है, जहां रोज बर्तन धोए जाते हैं और खाना पकाने के दौरान कई बार हाथ भी धोए जाते हैं। ऐसे में सिंक में गंदगी, चिकनाई और दुर्गंध जमना आम समस्या है। अगर समय पर इसे साफ न किया जाए तो यह बैक्टीरिया और बदबू की वजह बन सकती है। सिंक की सफाई अगर सही तरीके से की जाए तो इसकी चमक भी बनी रहती है। ध्यान रखें कि रोजाना सिंक इस्तेमाल करने के बाद साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े साफ करें। हफ्ते में कम से कम 2 बार बेकिंग सोडा या नींबू-नमक का उपयोग करें। सिंक में खाने के छोटे टुकड़े या चायपत्ती इकट्ठा न होने दें, इससे नाली जाम हो सकती है। आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू नुस्खे, जिनसे सिंक को मिनटों में चमकाया जा सकता है।

विज्ञापन



बेकिंग सोडा और सिरका

सिंक के गंदे हिस्से पर दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा छिड़कें। उसके ऊपर आधा कप सफेद सिरका डालने से झाग बनने लगेगा। इसे 10-15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। फिर गर्म पानी डालकर धो लें। ऐसा करने से गंदगी और चिकनाई दोनों आसानी से हट जाती है और दुर्गंध भी दूर होती है।

नींबू और नमक

एक नींबू को आधा काट कर उस पर नमक छिड़क लें। इस नींबू से सिंक को रगड़ें। 10 मिनट बाद गर्म पानी से धो दें। नींबू की एसिडिटी और नमक की क्षमता से सिंक चमकने लगेगा और खुशबू भी ताजगी देगी।
विज्ञापन



Cleaning Tips: गर्मियो में सिंक से आती है बदबू तो अपनाएं ये आसान उपाय, दूर होगी दुर्गंध    


डिशवॉश लिक्विड और गर्म पानी

सिंक में गर्म पानी भरकर उसमें दो-तीन चम्मच डिशवॉश लिक्विड डालें। एक स्क्रब पैड की मदद से सिंक को अच्छे से साफ करें। फिर सादे पानी से धो दें। इससे चिकनाई और हल्की गंदगी आसानी से साफ होती है।

बेकिंग सोडा और हींग

अगर सिंक में चीटियां या दुर्गंध है या नाली जाम है तो हींग का उपयोग करें। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा और चुटकी भर हींग मिलाकर नाली में डालें। ऊपर से गर्म पानी डालें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें