बच्चों से लेकर बड़ों तक पास्ता खाना हर किसी को पसंद होता है। अक्सर आपके बच्चे आपसे इसे खाने की जिद करते होंगे। फिर या तो आप उन्हें बाहर लेकर जाते होंगे या फिर उनके लिए ऑर्डर करते होंगे, लेकिन आज हम आपकी ये टेंशन थोड़ी कम कर देते हैं। हम आपको बता रहे है घर पर मिनटों में टेस्टी पेस्टो पास्ता सलाद बनाने का आसान तरीका।
सामग्री
पास्ता- 100ग्राम
काली मिर्च
नमक
ग्रेप टोमेटो- आधा कप
तुलसी-एक कप
लौंग- दो
परमेसन पनीर- 2 टेबलस्पून
ऑलिव ऑयल- 1 टेबलस्पून
नींबू
पीले टमाटर
मोजेरेला- 4 टेबलस्पून
पेस्टो पास्ता सलाद बनाने का तरीका
-एक पैन में पानी को गर्म कर लें। अब इसमें नमक और पास्ता को धीमी आंच पर उबालने के लिए छोड़ दें। जब आपका पास्ता उबलकर तैयार हो जाए उसे छानकर एक साइड रख दें।
-अब ग्रेप टोमेटो, काली मिर्च, परमेसन पनीर, ऑलिव ऑयल, लौंग, नमक, नींबू, पीले टमाटर और मोजेरेला डालकर मिक्सी में पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें।
-अब एक कटोरे में तैयार हुई पेस्ट को पास्ता में अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसे टोमेटो, मोजेरेला और पनीर से गार्निश करें। आपका टेस्टी पेस्टो पास्ता सलाद बनकर तैयार है। अब इसे सर्व करें।