लोग अक्सर लंच में बचे हुए चावलों को दोबारा खाने से परहेज करते हुए नजर आते हैं। बचे हुए चावल को या तो वो फ्राइड राइस बनाने में इस्तेमाल करते हैं या फिर उसका पराठा। लेकिन क्या आप जानते हैं इन बचे हुए चावलों से आप एक और चीज भी बना सकते हैं। खाने के बाद हर कोई स्वीट डिश खाना पसंद करता है। आप बचे चावलों से एक ऐसी स्वीट डिश बना सकते हैं जिसे खाते ही आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। ये रेसिपी है चावलों से बनने वाली रसमलाई की। आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती हैं ये रेसिपी।