चपाती को पतले-पतले स्टेप्स में काटकर एक के ऊपर एक करके रखते जाएं। अब इसे रोल करके लोई जैसा बना लीजिए। अब इसे सूखे आटे में लपेट कर गोल हल्का सा मोटा बेल कर तैयार कर लीजिए।पराठा सेकने के लिए तवे को गरम कीजिये। थोड़ा घी डालकर चारों और फैलाइए।परांठे को तवे पर डालकर उसे मीडियम आंच पर सिकने दीजिए। परांठे के ऊपर की सतह का कलर डार्क होने पर पराठे को पलट दें, और निचली सतह सिकने पर पराठे की ऊपर की सतह पर घी डालकर पराठे के ऊपर फैलाइए।
पराठे को पलटिये और दूसरी सतह पर भी घी डालकर पलटिए। पराठे को दोनों ओर से भूरा होने तक सेकिए। सिका पराठा तवे से उतारकर प्लेट पर रखिये। गरमा गरम मक्का पराठा बनकर तैयार है। पराठे को चटनी, अचार, दही के साथ परोस सकते हैं।