भारत में 2030 तक मधुमेह रोगियों की संख्या 10 करोड़ पहुंचने का अनुमान है। इन्द्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के इंडोक्रिनोलॉजी विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. एस.के.वांगनू ने बताया कि लगातार तनाव में रहने वाले लोग और खानपान का ध्यान न रखने वाले लोगों को मधुमेह होने का खतरा रहता है।
विटामिन डी की कमी से हो सकता है डायबिटीज!
भारत में 20 से 79 आयु वर्ग में हर छह में से एक शख्स मधुमेह से पीड़ित है। बच्चे, बूढ़े, युवा सब इसकी हिट लिस्ट में आ चुके हैं। मधुमेह रोगियों की लगातार बढ़ती संख्या की वजह से भारत को मधुमेह के मामले में विश्व की राजधानी कहा जाने लगा है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक नया ट्रेंड सामने आ रहा है, यहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं को मधुमेह ज्यादा हो रहा है।
डायबिटीज पर नियंत्रण के लिए करें ये योगासन
ऐसे में आज वर्ल्ड डायबिटीज डे के मौके पर जानिए डाइट के मामले में कौन सी सावधानी इसके रोगियों के लिए फायदेमंद है।
अपनाएं हंसते-हंसते
सेब : हाल ही में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ने कहा है कि सेब खाने से टाइम टू डायबटीज का खतरा कम होता है।
जौ, जई : बॉडी के ब्लड शुगर को मेनटेन करता है।
एग व्हाइट : साफ-सुथरा प्रोटीन। शुगर के लेवल को बिल्कुल नहीं छेड़ता।
ग्रीन टी : शुगर के उछाल को 50 फीसदी तक कम करती है।
नींबू, संतरा,आंवला,स्ट्रॉबेरी : विटामिन सी वाली चीजें डायबटीज की दुश्मन होती हैं।
कद्दू के बीज, अखरोट, गाजर, शिमला मिर्च, मेथी, दालचीनी, किवी, जामुन, पिस्ता को अपनी फ्रेंड लिस्ट में शामिल कर लें।
इन्हें करें नमस्ते
शराब : पुरुष दो और महिलाएं एक से ज्यादा पैग लेने से बचें।
एनिमल प्रोटीन : इंसुलिन को डगमगाता है, अगर शुगर की दिक्कत है कम खाएं।
मीठा : कंट्रोल करें, पूरी तरह बंद करने की नौबत नहीं आएगी।
बड़ा खाना : दो या तीन बार पेट भर खाने की बजाए थोड़ा-थोड़ा कई बार खाएं।