फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विटामिन डी की कमी से हो सकता है डायबिटीज!

Wed, 13 Nov 2013 03:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डायबिटीज की बड़ी वजह मोटापा है यह तो आप जानते हैं लेकिन क्या आपको यह पता है कि मोटापे के साथ-साथ विटामिन डी की कमी भी इस रोग की बड़ी वजह है।
विज्ञापन


इन 5 अजीबोगरीब वजहों से पड़ सकता है दिल का दौरा

डायबिटीज केयर जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो अगर मोटापे और विटामिन डी की समस्या किसी व्यक्ति को एकसाथ हो तो शरीर में इंसुलिन की मात्रा को असंतुलित करनेवाले इस बीमारी की आशंका और भी बढ़ सकती है।
 
इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने लगभग 6000 लोगों से जुड़ी जानकारी का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि जो व्यक्ति मोटापे से परेशान हैं लेकिन उनके शरीर में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा है, उनमें साधारण व्यक्तियों की तुलना में इंसुलिन असंतुलन की संभावना बीस गुना अधिक थी। लेकिन जिन व्यक्तियों में मोटापा और विटामिन डी का अभाव यह दोनों लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उनमें यह आशंका 32 गुना अधिक थी।
विज्ञापन


शोध के निष्कर्षों के अनुसार स्वतंत्र रूप से यह दोनों वजहें जिस अनुपात में इंसुलिन के असंतुलन कि वजह बन सकते हैं, उससे बहुत अधिक मात्रा में इस समस्या की आशंका इन दोनों घटकों के एक साथ होने से बढ़ सकती है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि इस अध्ययन के आधार पर मधुमेह से निपटने में विटामिन डी का इंजेक्शन प्रभावी विकल्प हो सकता है।

इस बारे में मुंबई के नोवा स्पेशालिटी सर्जरी के वरिष्ठ बॅरिऐट्रिक सर्जन डॉ. रमन गोयल ने बताया, ''हमारे देश में सूर्य का प्रकाश और दूध अच्छी मात्रा में उपलब्ध है। लेकिन फिर भी हमारे यहां 30 से 70 प्रतिशत लोगों में विटामिन डी की कमी है। विटामिन डी की कमी, मधुमेह की बीमारी होने की वजह ना बनकर इस बीमारी को बढ़ाने की वजह बन सकती है।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें