दफ्तर का काम हो या फिर घंटों इंटरनेट पर समय बिताना, अगर आप दिन में सात घंटे से अधिक का समय कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बिताते हैं तो यह आपकी आंखों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
हाल में हुए नए शोध की मानें तो दिन में सात घंटे से अधिक का संय कंप्यूटर के आगे बिताने के कारण आंखों से जुड़ी ऐसी समस्याएं हो सकती हैं जो ड्राइ आइज जैसी दिक्कते दें।