फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 6 महीने बाद महिलाओं में होता है यह बदलाव

Wed, 19 Mar 2014 03:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के शरीर में एक बदलाव शादी के छह महीने बाद ही नजर आने लगता है। हाल में हुए शोध की मानें तो शादी के छह महीने बाद महिलाएं कम से कम ढाई किलो वजन बढ़ा ही लेती हैं।
विज्ञापन


पढ़ें - वजन घटाने के ये आसान उपाय, रूटीन में जरूर अपनाएं

आस्ट्रेलिया की लिंडर्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो महिलाओं का वजन उनकी शादी के शुरुआती समय में अधिक तेजी से बढ़ता है।

इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने माना है कि जो महिलाएं शादी के पहले वजन घटाने के लिए अधिक मशक्कत करती हैं, उन्हें इस समस्या का सामना अधिक करना पड़ता है।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान 350 महिलाओं की सेहत पर शादी के पहले से लेकर बाद तक अध्ययन किया है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि शादी के तुरंत बाद अक्सर महिलाओं में फिट दिखने और डाइटिंग करने की इच्छा कम हो जाती है जिस वजह से वे वजन को नियंत्रित नहीं रख पाती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें