घंटों तक ऑफिस में बैठ कर काम करने वाली महिलाएं सावधान हो जाएं क्योंकि उन पर कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है। हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक महिलाओं में तीन तरह के कैंसर बढ़ने का खतरा होता है जिनमें मायलोमा, स्तन और ओवेरियन कैंसर शामिल हैं।
अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की अल्पा पटेल और अन्य शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस शोध में यह बताया गया है कि घंटों एक जगह बैठ कर काम या आराम करना शरीर को किस तरह नुकसान पहुंचाता है। इसमें बैठ कर किए गए काम के समय और उससे कैंसर होने की संभावनाओं के बीच का संबंध बताया गया है।
इस शोध को करने के लिए शोधकर्ताओं ने कैंसर रहित 1,46,000 पुरषों और महिलाओं को बुलाया और उनकी शारीरिक गतिविधियों को जांचा। जांच में यह सामने आया कि ऑफिस में बैटकर काम करने या आराम करने के कारण महिलाओं में कैंसर का खतरा पुरुषों के मुताबिक ज्यादा है।