फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरदार, मोटे लोगों पर मंडरा रहे हैं ये पांच बड़े खतरे

Wed, 26 Jun 2013 05:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर दूसरों के छरहरे शरीर को देखकर आपको अपने ऊपर कोफ्त होती है तो वजन घटाने की सिर्फ यही वजह वजन घटाने के लिए काफी नहीं है। वजन जब बढ़ने पर आता है तो अपने साथ एक या दो नहीं बल्कि पांच बड़े खतरे लेकर आता है।
विज्ञापन

 
जानिए, मोटापे से जुड़ी ऐसी पांच बीमारियों के बारे में, जिन्हें जानने के बाद आप वजन घटाने के बारे में वाकई गंभीरता से सोचने लगेंगे।
 
1. डायबिटीज
बढ़ते वजन या मोटापे का सबसे बड़ा रिस्क आपके लिए डायबिटीज यानी मधुमेह हो सकता है। रक्त में शक्कर की अधिकता और फैट्स से मेटाबॉलिज्म की गड़बड़ी के कारण इन्सुलिन पर्याप्त मात्रा में शरीर को नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से यह रोग होता है। मोटापे और मधुमेह का संबंध कई शोधों में भी प्रमाणित हो चुका है।
 
2. दिल से संबंधित रोग
बढ़ता वजन, यानी कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हाई ब्लड प्रेशर और दिल के दौरे का रिस्क। वजन बढ़ने से फैट्स में मौजूद कोलेस्ट्रॉल रक्त संचार को प्रभावित करता है जिससे दिल से संबंधित कई बड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


वजन पर काबू रखने के लिए आसान उपाय जानने हों तो यहां क्लिक करें।
 
3. तनाव
वजन बढ़ने के साथ-साथ शरीर में न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है बल्कि शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन- सेरोटोनिन का स्तर भी बढ़ता है। तनाव के कारण कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है।
 
4. गठिया
कई शोधों में यह साबित हो कि मोटापा गठिया का एक बड़ा कारण हो सकता है। शरीर के भार और रक्त संचार में अवरोध की वजह से हड्डियां कमजोर होती हैं और ओस्टियोऑर्थराइटिस, सोरियाटिक ऑर्थराइटिस जैसे रोगों का रिस्क अधिक हो जाता है।
 
पेट की चर्बी घटाने में मदद करने वालें आसनों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

5. नींद से संबंधित समस्याएं
वजन बड़ने का प्रवाह रक्त संचार पर पड़ता है जिसकी वजह से फेफड़े ऑक्सीजन पंप करने का काम सही तरह से नहीं कर पाते और नींद के दौरान कई बार ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इससे नींद के दौरान ही स्ट्रोक या हार्ट अटैक का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें