वजन घटाने की चाहत रखते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने त्वचा की कोशिकाओं की मदद से वजन कम करने का अचूक उपाय खोज लिया है।
कोलंबिया यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर और न्यूयॉर्क स्टेम सेल फाउंडेशन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने मानव त्वचा कोशिकाओं की मदद से भूख को नियंत्रित करने वाले न्यूरॉन बनाने में सफलता प्राप्त की है जिससे मोटापे का उपचार संभव हो सकता है।
उनका मानना है कि मानव त्वचा कोशिकाओं को भूख नियंत्रित करने वाले न्यूरॉन में बदला जा सकता है। इससे बहुत अधिक भूख को नियंत्रित कर ओवरडाइट रोकी जा सकती है और डाइटिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।