वैसे तो त्वचा या बालों की सेहत के लिए विटामिन डी की उपयोगिता जगजाहिर है लेकिन क्या आपको पता है कि अगर शरीर में विटामिन डी कम है तो आपको टीबी का भी खतरा हो सकता है? हाल में एक आस्ट्रेलियाई शोध में पाया गया कि विटामिन डी की कमी से टीबी का खतरा हो सकता है।
मेलबर्न के रॉयल मेलबर्न अस्पताल की डॉक्टर कैथरीन गिबने बताती हैं कि हमने अपने अध्ययन में पाया कि विटामिन डी की कमी से माइक्रोबैक्टैरियम ट्यूबरक्लॉसिस होने का खतरा बढ़ जाता है। यह शोध मेलबर्न अस्पताल में 375 अफ्रीकी आप्रवासियों पर किया गया जिसमें पाया गया कि जिन मरीजों में विटामिन डी की कमी थी, उनमें टीबी के बैक्टीरिया मिले। शोध में ऐसे करीब 78 प्रतिशत मरीज पाए गए।
विश्व के गंभीर रोगों में से एक है टीबी
टीबी विश्व की प्रमुख समस्यां में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर गौर करें तो 16 करोड़ लोग हर साल इस बीमारी से मौत की चपेट में आते हैं। यानी विश्व की करीब एक तिहाई आबाद इस रोग से ग्रसित है। टीबी की इसी गंभीरता को देखते हुए हमारे देश में भी इसे सूचीगत रोगों में शामिल किया गया है।
प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है विटामिन डी
विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी तत्व है जो भोजन के अलावा धूप से भी मिलता है। इसका प्रभाव कैथलीसाइडिन उत्पादन पर भी पड़ता है जिससे प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है और शरीर लंबे समय तक रोगों से लड़ सकता है। एक तरह से यह विटामिन शरीर में एंटी बॉयोटिक्स की तरह काम करता है।