फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप शाकाहारी हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर

Tue, 24 Sep 2013 12:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप डाइट में शाकाहार को ही तरजीह देते हैं तो यह आपके दिमाग, नर्वस सिस्टम और रक्त संचार के लिए बड़ा रिस्क हो सकता है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, शाकाहारियों में विटामिन बी12 की कमी के मामले जिस तरह बढ़ रहे हैं, यह उनके दिमाग, नर्वस सिस्टम और रक्त संचार से जुड़ी कई समस्याओं व अनीमिया की वजह हो सकता है।

इन सात लक्षणों से पहचानें कि आप एनिमिक तो नहीं

क्या है विटामिन बी12
विटामिन बी12 एक घुलनशील विटामिन है जिसे कोबलामिन कहते हैं। यह दिमाग, नर्वस सिस्टम और रक्त संचार से जुड़ी गतिविधियों को संचालित करने में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन


जर्नल ऑफ क्लीनिकल बायोकेमेस्ट्री में प्रकाशित एंड न्यूट्रीशन के शोध में पाया गया है कि इस विटामिन की मदद से दिल के रोगों को रोकने में आसानी हो सकती है।

हिमोग्लोबिन कम हो तो रोज लें ऐसी डाइट

शाकाहारियों को ही रिस्क क्यों
विटामिन बी 12 के बड़ा स्रोत मीट, चिकन, सीफूड, दूध, अंडे और चीज़ हैं। यही वजह है कि शाकाहार में इसकी कमी पूरी करना थोड़ा मुश्किल है।

डायबिटीज फाउंडेशन ऑफ इंडिया के रिसर्च अधिकारी स्वाती भारद्वाज ने टीओआई को बताया, ''हमारे देश की लगभग 60 से 70 प्रतिशत जनसंख्या में विटामिन बी12 का स्तर सामान्य से कम है। शाकाहारियों में विटामिन बी12 कम होने का रिस्क 4.4 गुना अधिक होता है।''
विज्ञापन


'डाइट' ड्रिंक्स से हो सकता है मोटापा

क्या हैं बड़े खतरे
इस विटामिन की कमी से न सिर्फ दिमाग, नर्वस सिस्टम व रक्त संचार की गतिविदियों पर प्रभाव पड़ता है बल्कि इससे दिल के रोग, अनीमिया, स्त्रोट, न्यूरल ट्यूब में ब्लॉकेज जैसी बड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

यकीनन मांसाहारी भोजन में यह विटामिन बहुतायत में पाया जाता है, लेकिन इसके शाकाहारी स्रोत भी हैं। दूध, दही, पनीर भी विटामिन बी 12 के बेहतरीन स्रोत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें