अगर आप डाइट पर हैं या अपने स्वास्थ और खान-पान को लेकर काफी सजग रहते हैं, फिर भी सामने रखे चीज़ से भरे पास्ता को खाने से खुद को रोक पाना काफी मुश्किल होता है। पास्ता खाने से स्वास्थ नुकसान ज्यादा इसलिए है क्योंकि वो मैदे से बना होता है। वैसे तो गेहूं के आंटे से बना पास्ता भी बाजार में आया लेकिन वजन कम करने वालों के लिए वो भी नुकसानदेह था क्योंकि उसमें कार्ब्स की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। ऐसे में सबका पसंदीदा पास्ता खाना तो नहीं छोड़ा जा सकता। आज हम आपको बताएंगे कि किन सब्जियों को पास्ता की जगह इस्तेमाल करके आप बिना ग्लानि खा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
आंटे और मैदे से बने पास्ते की जगह कुछ खास सब्जियों ने ले ली है। ये सब्जियां आसानी से पास्ता स्ट्रिप्स का रूप ले सकती हैं। ये कैलोरी, स्टार्च और कार्ब्स से बचने का एक अच्छा तरीका है। सब्जियों से बना पास्ता में स्वाद और पोषक तत्व दोनो बढ़ेगा।
विज्ञापन
3 of 5
पत्ते गोभी को पानी में 2 मिनट तक उबालें। पास्ता या लसांगे बनाते समय इनके पत्तों की शीट को पूरा इस्तेमाल करें। पत्ते को ज्यादा न उबालें क्योंकि पास्ता पकाते समय माइक्रोवेव में गोभी का पत्ता पकाया जाएगा।
4 of 5
गाजर के छिलका उतार लें। फिर ऊपर से छोटा सा सिरा लेते हुए चाकू से घुमाकर गाजर को लंबा और पतला नूडल्स की तरह काट लें। गाजर के लच्छों का पास्ता की जगह इस्तेमाल करें।
जुकीनी यानि तोरी के सब्जी कटर की मदद से पास्ता की तरह लंबे लच्छे निकाल लें। आप चाहे तो छिलका निकाल सकते हैं। उसके बाद इसे नूडल्स या स्फेगटी की तरह इस्तेमाल करें।