फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में ही पता चल सकता है हाई ब्लड प्रेशर

Mon, 16 Sep 2013 10:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े होकर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होगी या नहीं, यह अब बचपन में ही पता चल सकता है। वैज्ञानिकों ने एक यूरिन टेस्ट के जरिए आगे के सालों में हाई ब्लड प्रेशर का पता लगाने का तरीका खोज निकाला है।
विज्ञापन


जॉर्जिया रीजेंट्स यूनिवर्सिटी के शोध में 10 से 19 साल के 19 प्रतिभागियों के यूरिन टेस्ट के दौरान यूरिन में सोडियम की मात्रा से यह पता लगाया है कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर का कितना रिस्क है।

शोधकर्ताओं ने माना कि गलत जीवनशैली के अलावा बहुत अधिक तनाव के दौरान यूरिन में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इससे यह पता चल सकता है कि आगे चलकर यह सोडियम कितना खतरा पैदा कर सकता है।
विज्ञापन


शोधकर्ता ग्रेगरी हार्शफील्ड के अनुसार, ''इस शोध से न सिर्फ बच्चे के यूरिन टेस्ट से उसके भविष्य को सेहतमंद बनाया जा सकता है बल्कि उसके अभिभावकों को भी हाई बीपी व स्ट्रोक के खतरों से बचाने में मदद मिल सकती है।''

सोडियम मानव शरीर की रक्त कोशिकाओं में फ्लूड की मात्रा बढ़ा देता है, जिसका प्रभाव ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। अगर सही समय पर इसकी पहचान करके बचाव के तरीके अपनाएं जाएं तो आगे चलकर हार्ट अटैक, हाई बीपी व स्ट्रोक जैसे खतरों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें