बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतें, वजह कुछ भी हो लेकिन पीरियड्स के दिनों में होने वाली समस्याएं और इससे जुड़ी अनियमितता आजकल महिलाओं के लिए बेहद आम समस्या है।
अमूमन इन दिनों में होने वाले तकलीफों में पीरियड्स की अनियमितता बहुत आम समस्या है। पोलिसिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) की अवस्था में महिलाओं को अक्सर पीरियड्स में अनियमितता होती है। ऐसे में ये घरेलू उपाय पीरियड्स को नियमित करने में मददगार हो सकते हैं और इनका कोई साइड एफेक्ट भी नहीं है।
सिरका
रोज दिन में एक चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर भोजन के पहले लें इससे पीरियड्स नियमित रहेंगे। यह रक्त में इन्सुलिन व शुगर के स्तर को कम करता है जिससे पीरियड्स को नियमित करने में आसानी होती है।
कसरत
पीसीओएस से प्रभावित महिलाओं में इन्सुलिन के स्तर पर नियंत्रण रखने के लिए रोज आधा से एक घंटा कसरत बहुत जरूरी है। इससे शरीर का रक्त संचार तेज होता है और इन्सुलिन नियंत्रित रहता है।
फल
पीसीओएस के दौरान जंकफूड और फास्टफूड के बजाय ताजे फल और हरी स्बजियों का अधिक सेवन करें। फलों में खासतौर पर अनानास और पपीता पीरियड्स को नियमित करने में बहुत मददगार हैं।
कब से प्रेगनेंट हैं बताएगा नया प्रेगनेंसी टेस्ट
गर्भवती महिलाएं न खाएं ये फल
तिल
पीरियड्स की तारीख से एक सप्ताह पहले नियमित रूप से तिल का सेवन करना शुरू कर दें, इससे बिल्कुल समय से पीरियड्स शुरू हो जाते हैं।
इमली
इमली के चटकारे का इससे अच्छा बहाना क्या हो सकता है। इमली के गूदे को एक घंटे तक पानी और चीनी के घोल में भिगोएं और फिर नमक, जीरा पाउडर और शक्कर मिलाकर दो दिन में एक बाक इसका सेवन करें। इससे पीरियड्स समय पर होंगे।