फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तीन में से एक व्यक्ति है बीपी का मरीज

Wed, 26 Sep 2012 02:26 PM IST
वाशिंगटन/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भागती-दौड़ती जिंदगी में सेहत की अनदेखी कुछ ज्यादा ही हो रही है। आज के दौर में हर तीन में से एक व्यक्ति ब्लड प्रेशर का मरीज है। हर पांच में से एक मोटापे और हर दस में से एक व्यक्ति मधुमेह का मरीज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल में अपने आंकड़े जारी कर यह हकीकत उजागर की है।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. मार्ग्रेट चैन ने बताया, 'इन आंकड़ों से दुनिया भर में बढ़ते हृदय रोगों की बात करें तो कम आय वाले देशों में ऐसे मामले अधिक हैं।' शोध में यह भी माना गया कि बड़े पैमाने पर लोग ब्लड प्रेशर की समय पर जांच तक नहीं करवाते।

दोगुने हुए मोटापे के मामले
डब्ल्यूएचओ में हेल्थ स्टैटिस्टिक्स एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम विभाग के निदेशक डॉ. टाइज बोएर्मा ने बताया कि 1980 से लेकर 2008 तक में विश्व के प्रत्येक कोने में मोटापे की समस्या दोगुनी हुई है। औज विश्व की 12 प्रतिशत जनसंख्या मोटापे से जूझ रही है। इतना ही नहीं, आज हर दस में से एक व्यक्ति मधुमेह का मरीज है।   
विज्ञापन


अमेरिका में सबसे अधिक मोटापे के मामले अमेरिका में हैं जहां 26 प्रतिशत लोगों को मोटापे की समस्या है, वहीं दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों तीन प्रतिशत लोग मोटापे का शिकार हैं। मोटापे की वजह से मधुमेह, हृदय रोग व कैंसर जैसे मामलों में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने यह निष्कर्ष 194 देशों की मृत्युदर, बीमारियों व स्वास्थ्य सेवाओं के अध्ययन के आधार पर निकाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें