फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thick Curd Tips: पतले दही को 30 मिनट में बनाएं गाढ़ा और क्रीमी, अपनाएं ये आसान देसी ट्रिक!

Fri, 24 Apr 2026 10:03 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

पतले दही को गाढ़ा बनाने के लिए उसे सूती कपड़े में बांधकर 20–30 मिनट लटका दें, जिससे अतिरिक्त पानी निकल जाए और दही क्रीमी हो जाए।

विज्ञापन
दही गाढ़ा कैसे बनाएं - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Patle Dahi Ko Gaadha Kaise Karen: घर में जमाया हुआ दही कई बार पतला रह जाता है, जिससे उसका स्वाद और टेक्सचर दोनों प्रभावित होते हैं। खासकर जब आप रायता, लस्सी या किसी खास डिश के लिए गाढ़ा दही चाहते हैं, तब यह समस्या और ज्यादा खलती है। बाजार जैसा गाढ़ा और क्रीमी दही हर किसी को पसंद आता है, लेकिन हर बार वैसा ही गाढ़ा दही घर पर बनाना आसान नहीं होता।

कुछ आसान और देसी तरीकों से आप केवल आधे घंटे में पतले दही को गाढ़ा बना सकते हैं। इसके लिए न तो आपको कोई महंगा सामान चाहिए और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। ये तरीके न सिर्फ दही को गाढ़ा बनाएंगे, बल्कि उसके स्वाद को भी बेहतर करेंगे।

यहां आपको ऐसे ही आसान और कारगर उपाय बताएं जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपका दही बाजार जैसा गाढ़ा और क्रीमी बन जाएगा। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका दही हर बार परफेक्ट बने, तो ये टिप्स जरूर आजमाएं।

 

विज्ञापन

सूती कपड़े का इस्तेमाल करें

पतले दही को गाढ़ा करने का सबसे आसान तरीका है उसे एक साफ सूती कपड़े में डालकर बांध देना। इसे 20–30 मिनट के लिए टांग दें। इससे दही का अतिरिक्त पानी निकल जाता है और दही गाढ़ा हो जाता है।


फ्रिज में रखें सही तरीके से

अगर आप दही को जल्दी गाढ़ा करना चाहते हैं, तो उसे ढककर फ्रिज में रखें। ठंडा वातावरण दही को सेट होने में मदद करता है और उसका टेक्सचर बेहतर बनाता है।

विज्ञापन

मिलाएं थोड़ा दूध पाउडर

पतले दही में 1-2 चम्मच दूध पाउडर मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। इससे दही तुरंत गाढ़ा और क्रीमी हो जाता है। साथ ही स्वाद भी बढ़ जाता है।


मलाई का करें उपयोग

अगर आपके पास मलाई है, तो उसे दही में मिलाएं। इससे दही का टेक्सचर रिच और क्रीमी बन जाता है, बिल्कुल बाजार जैसा।


सही तापमान पर जमाएं दही

दही जमाते समय तापमान का खास ध्यान रखें। बहुत ज्यादा ठंड या गर्मी दही को पतला बना सकती है। हल्के गर्म स्थान पर दही जमाने से वह गाढ़ा बनता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें