फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soft Paratha Tips: परांठे रखने से हो जाते हैं कड़े? इन टिप्स से रहेंगे सुबह से शाम तक नरम

Wed, 22 Apr 2026 04:00 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Kitchen Hacks: परांठों को नरम रखने के लिए आटे में दूध या दही मिलाएं, उन्हें ज्यादा न पकाएं, और बनाने के बाद कपड़े या फॉयल में लपेटकर एयरटाइट कंटेनर में रखें।

विज्ञापन
नरम परांठे कैसे बनाएं - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Paratha Soft Kaise Rakhe: भारतीय रसोई में परांठे महत्वपूर्ण खाद्य सामग्री है, जिसे लोग नाश्ते से लेकर टिफिन या सफर के खाने में शामिल करते हैं। लेकिन परांठों के साथ एक समस्या है जिसका सामना अधिकतर लोगों को करना पड़ जाता है। ताजे बने परांठे कुछ ही घंटों में कड़े और सूखे हो जाते हैं। खासकर जब उन्हें सुबह बनाकर दिनभर के लिए रखना हो, तो उनकी सॉफ्टनेस बनाए रखना एक चुनौती बन जाता है।

विज्ञापन


नीलम कहती हैं कि उनकी सास के दांत नहीं है। ऐसे में वह कितने भी नरम और पतले पंराठें बनाने की कोशिश कर लें, उनकी सास के लिए हमेशा परांठे कड़े हो जाते हैं। कई लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ आटे या बनाने के तरीके की वजह से होता है, लेकिन असल में परांठे को सही तरीके से स्टोर करना भी उतना ही जरूरी है। अगर सही ट्रिक्स अपनाई जाएं, तो परांठे सुबह से शाम तक नरम और स्वादिष्ट बने रह सकते हैं।

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बनाए परांठे लंबे समय तक मुलायम रहें और खाने में बिल्कुल ताजे लगें, तो यह लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कुछ आसान और कारगर टिप्स, जो आपके परांठों को लंबे समय तक सॉफ्ट बनाए रखेंगे।

कैसे बनाएं नरम परांठे?

 

  • आटे में थोड़ा दूध या दही मिलाएं

परांठे का आटा गूंधते समय उसमें थोड़ा दूध या दही मिलाने से परांठे ज्यादा मुलायम बनते हैं और देर तक नरम रहते हैं।

 

  • ज्यादा देर तक न सेंकें

परांठों को जरूरत से ज्यादा सेंकने से वे सख्त हो जाते हैं। मीडियम फ्लेम पर हल्का गोल्डन होने तक ही पकाएं।

 

  • कपड़े या फॉयल में लपेटकर रखें

परांठों को बनाने के बाद तुरंत साफ कपड़े या एल्युमिनियम फॉयल में लपेट दें। इससे उनकी नमी बनी रहती है।

 

  • एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमाल

अगर आप परांठों को स्टोर करना चाहते हैं, तो उन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखें। इससे वे सूखते नहीं हैं।

विज्ञापन

 

  • घी या मक्खन लगाना न भूलें

परांठों पर हल्का घी या मक्खन लगाने से उनकी सॉफ्टनेस लंबे समय तक बनी रहती है और स्वाद भी बढ़ता है।


किन बातों का रखें ध्यान

  • परांठे कड़े होने का मुख्य कारण उनकी नमी का खत्म होना है। ज्यादा पकाना, खुला छोड़ देना या सही तरीके से स्टोर न करना इसकी वजह बनता है।
  • सॉफ्ट परांठों के लिए आटा ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए। थोड़ा सॉफ्ट और अच्छी तरह से गूंधा हुआ आटा बेहतर रिजल्ट देता है।
  • परांठे बनाने के बाद उन्हें तुरंत पैक करना जरूरी है। ज्यादा देर खुला रखने से वे जल्दी सूख जाते हैं।
  • अगर लंबे समय के लिए रखना हो, तो उन्हें हल्का ठंडा करके एयरटाइट बॉक्स में रखें। इससे उनकी नमी बनी रहती है।
  • परांठों को दोबारा गर्म करते समय हल्का घी लगाकर तवे पर गर्म करें, इससे वे फिर से सॉफ्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें