फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिन इंफेक्शन से दूर रखेंगे ये सुपर फूड्स, ट्राई करके देखें

Sun, 23 Apr 2017 02:33 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
यूरीन इंफेक्शन
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में लोगों को कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। ऐसे में महिलाओं को प्रमुख रूप से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या रहती है।
विज्ञापन


इसके लिए पानी तो कारगर है ही लेकिन आप दूसरी चीजों से भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- पथरी से छुटकारा दिलाता है प्याज, ऐसे करें इस्तेमाल

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी होता है जो यूरीन इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। इसमें 85% पानी होता है। इसका एक कप सेवन ही फायदेमंद होता है। इसे खाने से विटामिन के और मैग्नीज भी शरीर को मिलता है।

अनानास का जूस करेगा मदद

यूरीन इंफेक्शन
अनानास

अनानास का जूस शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी, बी1, बी6, कॉपर, पोटेशियम, फॉस्फोरस और फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद ब्रोमेलेन एंजाइम यूरीन इंफेक्शन के बैक्टीरिया को दूर रखता है। रोज एक गिलास अनानास का जूस पीने से फायदा होगा।

धनिया बीज हैं कारगर

यूरीन इंफेक्शन
धनिया बीज

ये यूरीन इंफेक्शन से लड़ने में काफी हद तक कारगर है। इसके लिए एक चम्मच धनिया बीज को एक गिलास पानी के साथ उबाल लें और दिन में तीन से चार बार इसका इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद पोटेशियम और फाइबर के अलावा ऐसे तत्व होते हैं जो दर्द में आपको राहत दिलाते हैं। साथ ही ये पाचन के लिए भी अच्छा है। 
विज्ञापन

यूरेथ्रा से दूर रखता है आंवला

यूरीन इंफेक्शन
आंवला

रोज 50 ग्राम आंवला रस के साथ 30 ग्राम शहद मिलाकर दिन में तीन बार इसका सेवन करें। आंवला में विटामिन सी होता है जो यूरेथ्रा से आपको दूर रखता है इससे इंफेक्शन की संभावना कम हो जाती है। इसे गर्म करने पर भी विटामिन सी खत्म नहीं होता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें