फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में दिमाग शांत रखता है खरबूजा, दिल के लिए भी है फायदेमंद

Wed, 19 Apr 2017 10:31 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
खरबूजे के फायदे
विज्ञापन
क्या कभी सोचा है कि टेस्टी होने के साथ-साथ खरबूजा सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है? जी हां, खरबूजे में पानी के साथ-साथ विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शरीर की कमजोरी दूर कर, दिमाग को तेज बनाते हैं ये ड्रिंक्स

- खरबूजे में मौजूद तत्व रक्त कोशिकाओं को जमने से रोकते हैं। इसलिए ये दिल के लिए फायदेमंद होता है। खरबूजा शरीर में रक्त के बहाव को बनाए रखने में मदद करता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।

ब्लड प्रेशर के लिए है फायदेमंद

खरबूजे के फायदे
- ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खरबूजे का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है।

दिमाग शांत और तनाव से राहत दिलाता है

खरबूजे के फायदे
- खरबूजा खाने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन का बहाव तेजी से होता है। इसलिए इसका सेवन करने से दिमाग शांत और तनाव मुक्त रहता है।
 

इस तरह रखता है त्वचा का ख्याल

खरबूजे के फायदे
- खरबूजे में एंटी एजिंग गुण होते हैं। इसे खाने से त्वचा सुंदर बनती है और पिंपल्स से निजात मिलती है।

बालों को बनाता है मजबूत

खरबूजे के फायदे
- खरबूजे में विटामिन बी और प्रोटीन होता है जो बालों और नाखूनों को मजबूती प्रदान करता है। 
विज्ञापन

एसिडीटी से दिलाता है राहत

खरबूजे के फायदे
- खरबूजा खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर होती है। खरबूजे में पानी होता है जो खाना पचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद मिनरल्स एसिडिटी से राहत दिलाते हैं और पाचन तंत्र मजबूत बनाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें