मुंह में छाले वैसे तो किसी रोग की तरह गंभीर नहीं होते हैं लेकिन इनसे होने वाली तकलीफ और दर्द हमें चैन से रहने भी नहीं देते हैं। अमूमन मुंह में छाले की वजह पेट की समस्या जैसे कांस्टिपेशन मानी जाती है, लेकिन इनके पीछे वजहें और भी हो सकती हैं।
जानिए, मुंह में छाले की अहम वजहें और जिससे इनके उपचार में आपको आसानी हो सके।
मसालेदार डाइट
कई बार बहुत अधिक तेल-मसाले वाला भोजन खाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है और बहुत अधिक तापमान की वजह से मुंह में छाले पड़ जाते हैं।
खाज
हर्प्स यानी खाज एक प्रकार का वायरल संक्रमण है जिसमें मुंह में छाले शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
गर्म भोजन
कई बार बहुत अधिक गर्म भोजन से भी मुंह जल जाता है और फिर छाले पड़ जाते हैं। ऐसे में छाले कम से कम चार से पांच दिन बने रहते हैं।
टूथब्रश
अगर आप अपना टूथब्रश समय पर नहीं बदलते हैं या सही तरीके से ब्रश नहीं करते हैं तो इसकी वजह से भी मुंह में छाले हो सकते हैं। बचाव के लिए समय पर टूथब्रश बदलें।
धूम्रपान
बहुत अधिक धूम्रपान करने वाले लोगों को भी मुंह में छाले अधिक होते हैं। कई बार मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण के रूप में छाले हो सकते हैं।