अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे नियंत्रित करने का मन बना ही चुके हैं तो जान लें कि वजन कम करने के कुछ ऐसे भी फायदे हैं जिनकी जानकारी आपके प्रयास को दोगुना कर सकती है।
आइए जानें, वजन घटाने के कुछ ऐसे फायदों के बारे में जिन्हें आप फिट और स्लिम होने के बोनस के रूप में देख सकते हैं।
तेज याददाश्त
स्वीडन की यूमिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में यह माना है कि अधिक वजन वाले लोगों को चेहरे पहचानने में दिक्कत होती है जबकि छह महीनों तक वजन पर नियंत्रण के साथ-साथ उनकी याददाश्त में सुधार दिखा। यानी वजन घटाने की आपकी कोशिश याददाश्त के लिए भी फायदेमंद हैं।
तेज नजर के लिए
वजन कम करने का संबंध आपकी दृष्टि से भी है। ओपथेमोलॉजी के एक सर्वेक्षण में वजन कम करने का संबंध मोतियाबिंद, ग्लूकोमा जैसी आंखों की समस्याओं से है। शोधकर्ताओं का दावा बै कि वजन नियंत्रित रखने वाले लोगों को बढ़ती उम्र के साथ-साथ इन समस्याओं का रिस्क कम रहता है।
सेक्स लाइफ बेहतर होती है
क्लीनिकल एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित शोध की मानें तो पेट की चर्बी घटने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है जिससे सेक्स लाइफ बेहतर होती है।
सिर्फ पांच मिनट में वजन घटाएं!
अधिक खुश रहते हैं
नीदरलैंड के लेडन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं का मानना है कि बहुत अधिक वजन वाले लोग अवसाद में जल्दी घिरते हैं और जो लोग अपने वजन पर नियंत्रण रखते हैं वे अपेक्षाकृत अधिक खुश रहते हैं।
वेट लॉस सर्जरी, कितनी असरदार
दमकती त्वचा के लिए
जर्नल ऑफ अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलोजी में प्रकाशित शोध की मानें तो वजन बढ़ने के साथ-साथ त्वचा से संबंधित संक्रमण, सोरायसिस, बालों की बहुत अधिक लंबाई या मुंहासे की समस्या हो सकती है। इसकी वजह मोटापे से होने वाले हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में जो लोग वजन नियंत्रित रखते हैं उनकी त्वचा अपेक्षाकृत अधिक सेहतमंद होती है।