बैंगन की सब्जी से लेकर भर्ता तक तो आपने कई बार खाया होगा। लेकिन इस बार बैंगन की चटनी बनाकर ट्राई करें। साउथ इंडियन घरों में तैयार होने वाली इस चटनी का स्वाद आप को भी जरूर पसंद आएगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी बैंगन की चटनी।
बैंगन की चटनी बनाने का तरीका-
बैंगन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले ऑयल को गर्म करके उसमें कलौंजी और जीरा डालें। जब यह चटकने लगे तो इसमें करीपत्ते के साथ टमाटर डालकर एक मिनट के लिए भूनें। अब लाल मिर्च, हल्दी, नमक और चीनी डालकर चलाते हुए इसमें बैंगन डालकर 3 से 4 मिनट पकाएं। अब इसमें सिरका डालकर आंच धीमी करके 2-3 मिनट के लिए ढककर पकाएं। इसके बाद चटनी को एक बार चलाते हुए इसमें डाले गए मसाले भी चेक करके उसे आंच से हटाकर ठंडा होने पर सर्व करें।