गर्मियों के आते ही ठंडी-ठंडी कुल्फी और आइसक्रीम की डिमांड हर घर में होने लगती है। लेकिन अगर आप बच्चों से लेकर बड़ों की सेहत का पूरा ध्यान रखती हैं तो घर पर ही आम की कुल्फी तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना बहुत मुश्किल नहीं। बस जमने में समय लगेगा। जानें मैंगो कुल्फी बनाने की रेसिपी।
कुल्फी बनाने की सामग्री
आधा लीटर फुल क्रीम दूध, दो से तीन पका हुआ आम, ड्राई फ्रूट्स जिसमे काजू, बादाम हो, सजाने के लिए टूटी फ्रूटी, कुल्फी मोल्ड।
बनाने की रेसिपी
सबसे पहले दूध, क्रीम और आम के गूदे को एक साथ मिला लें।
इसके बाद ब्लैंडर में नट्स को मिलाकर हल्का पीस लें।
मिक्सचर को कुल्फी मोल्ड में डालकर फ्रिज में कम टेंपरेचर पर जमने के लिए रख दें।
सर्व करते वक्त कुल्फी को चाकू की मदद से बाहर निकालें।
गार्निशिंग के लिए नट्स का इस्तेमाल करें।