फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Breakfast: गर्मियों में सुबह के नाश्ते में इस चीज को करें शामिल, दिनभर रहेंगे तरोताजा

Sun, 14 Jun 2020 08:19 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
स्वस्थ रहने के लिए नाश्ता करना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गर्मियों में खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। स्वस्थ रहने के लिए नाश्ता करना बहुत जरूरी है। इस समय कोरोना से बचने के लिए जरूरी है कि सुबह अच्छा नाशता किया जाए। सुबह नाशता करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। बहुत से लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि सुबह के नाशते में किन चीजों को शामिल किया जाए। आज हम आपको बताते हैं सुबह के नाशते में क्या लेना फायदेमंद होता है...

 
विज्ञापन

2 of 9
स्प्राउट्स में काफी मात्रा में पोषक तत्व और प्रोटीन पाए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुबह के नाश्ते में लें स्प्राउट्स
  • सुबह के नाश्ते में स्प्राउट्स का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। स्प्राउट्स में काफी मात्रा में पोषक तत्व और प्रोटीन पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। बहुत से लोग ये जानना चाहते हैं कि स्प्राउट्स कैसे बनाया जाता है। आइए आज जानते है स्प्राउट्स बनाने की विधि और फायदे...
 
विज्ञापन

3 of 9
स्प्राउट्स- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कैसे बनाएं स्प्राउट्स 
  • आप दलहन,दलहन, नट्स, बीज, अनाज और फलियों को अंकुरित करके स्प्राउट्स बना सकते हैं। 
अगली स्लाइड्स में जानिए नाश्ते में स्प्राउट्स खाने के फायदे...
 

4 of 9
स्प्राउट्स का सेवन करने से पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है - फोटो : Pixabay
पाचन संबंधित समस्या नहीं होती है
  • नाश्ते में स्प्राउट्स का सेवन करने से पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। स्प्राउट्स में काफी भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन को दुरस्त रखने में मदद करता है।

 
विज्ञापन

5 of 9
स्प्राउट्स रेड सेल्स के विकास में मददगार होते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
खून का संचालन सही तरीके से होता है
  • स्प्राउट्स में आयरन और कॅापर काफी मात्रा में पाया जाता है जो रेड सेल्स के विकास में मददगार होते हैं। रेड सेल्स खून के संचालन को सही तरीके से करने में मदद करते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 9
स्प्राउट्स के सेवन से वजन नियंत्रित रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
वजन कम करने में सहायक
  • स्प्राउट्स में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसके नियमित सेवन करने से वजन कम होता है। 

 
विज्ञापन

7 of 9
स्प्राउट्स के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं
  • स्प्राउट्स में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होता है। स्प्राउट्स का नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

 

8 of 9
स्प्राउट्स के सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आंखों के लिए फायदेमंद
  • स्प्राउट्स में विटामिन ए भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो कि आंखों की रोशनी को तेज करने में सहायक होता है। जिन लोगों की आंखें कमजोर हैं उन्हें प्रतिदिन नाश्ते में स्प्राउट्स का सेवन करना चाहिए।
 
विज्ञापन

9 of 9
स्प्राउट्स का सेवन करने से हार्ट संबंधित समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
हृदय के लिए फायदेमंद
  • स्प्राउट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने और हानिकरिक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। रोज सुबह नाश्ते में स्प्राउट्स का सेवन करने से हार्ट संबंधित समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें