फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों का आला बढ़ा सकता है यह रिस्क

Mon, 03 Mar 2014 01:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन हाल में हुए एक शोध की मानें तो डॉक्टरों का आला आपको बार-बार उनके चक्कर लगाने के लिए मजबूर कर सकता है।
विज्ञापन


पढ़ें - कितने साल जिएंगे बताएगा यह टेस्ट

स्विटजरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ जिनेवा हॉस्पिटल्स के शोधकर्ताओं का दावा है कि डॉक्टरों का आला इतने अधिक कीटाणुओं से युक्त होता है।

इतना ही नहीं, यह एमआरएसए यानी मथिसिलिन रजिस्टेंट स्टाफिलोकोकस ऑरस नामक कीटाणु को फैला सकता है जो कई बार जानलेवा हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि आला डॉक्टरों के हाथों से भी अधिक कीटाणुओं से युक्त होता है क्योंकि डॉक्टर हाथ तो बार-बार धोते है लेकिन अमूमन 71 रोगियों का आला से परीक्षण करने के बाद ही कहीं इसकी सफाई करते हैं।

शोधकर्ता डॉ. डिडायर पिटे के अनुसार, ''डॉक्टर आला का उपयोग कई मरीजों पर करते हैं जिससे उनकी त्वचा में मौजूद कई बैक्टीरिया का संक्रमण हो सकता है।''

यह शोध मायो क्लीनिक प्रोसीडिंग्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें