फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम की चाय के साथ परोसें साबूदाना- पालक वड़ा, स्वाद है जबरदस्त

Fri, 09 Jul 2021 09:03 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जरूरी तो नहीं है कि साबूदाना का उपयोग सिर्फ उपवासा के समय ही किया जाए। यूं भी साबूदाने का उपयोग करके शाम की चाय के साथ खाने वाले स्वादिष्ठ स्नैक्स बनाए जाते हैं। साबूदाने के साथ जब पालक का उपयोग होता है तो एक अच्छी रेसिपी बनकर तैयार होती है। 
विज्ञापन
साबूदाना वडा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाम की चाय के साथ खासकर कुछ अच्छा खाने का मन करता है और बारिश के मौसम में तो मन को मारना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ नया और पौष्टिक ट्राय करना चाहते हैं तो बनाइए साबुदाना और पालक का वड़ा। यह स्वाद में लाजवाब होता है। सामान्य साबूदाना वड़ा से इसका स्वाद बहुत अलग होता है। आइए जानते हैं इस रेसिपी को तैयार करने की आसान विधि। 

सामग्री

साबूदाने- 1 कप, आलू- 1 कप उबला हुआ, पालक- कप, हरा धनिया- कप, हरी मिर्च- 4-5, अदरक- 1 इंच, नमक- स्वादानुसार, भुना जीरा पाउडर- छोटा चम्मच, रोस्टेड मूंगफली- कप दरदरी पिसी हुई और मूंगफली का तेल- वड़ा को तलने के लिए।

विधि

साबूदाने को धोकर पानी में तीन-चार घंटे के लिए या रातभर भीगने के लिए रखें। साबूदाना को पानी निथारकर छलनी पर एक तरफ़ रख दें। आलू मसल लें। अब गर्म पानी में पालक डालें और तुरंत बर्फ के पानी में डाल दें। पानी निथार लें और पालक को निचोड़कर अतिरिक्त पानी हटा दें। अब मिक्सर जार में हरा धनिया, पालक, हरी मिर्च और अदरक डालकर बारीक पीस लें। बड़े बोल में साबूदाना, आलू, पालक का पेस्ट, मूंगफली, जीरा पाउडर और नमक मिलाएं। थोड़ा सा मिश्रण हथेली पर लें और इसकी छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें। इन्हें गर्म तेल में मध्यम आंच पर तीन-चार मिनट तक तलें। साबूदाना वड़ा हरी या लाल चटनी के साथ परोसें।

 

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें