फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर्य के जरिए मिल सकता है तनाव!

Wed, 16 Apr 2014 03:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप छोटी-छोटी बातों पर भी न चाहते हुए तनाव लेते हैं तो इसकी वजह आपके जन्म से जुड़ी हो सकती है।
विज्ञापन


हाल के एक शोध में माना गया है कि पुरुषों के वीर्य से तनाव पैदा करने वाले जीन्स भी उनके बच्चों को मिल सकते हैं।

युनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिख के शोधकर्ताओं की मानें तो वीर्य में तनाव पैदा करने वाले आरएनए मौजूद हैं जो अगली पीढ़ी में तनाव के आसार बढ़ाते हैं।

शोधकर्ताओं ने चूहों पर किए गए अपने शोध में माइक्रोआरएनए पाया जिससे उनकी अगली पीढ़ी में तनाव की आशंका बढ़ जाती है।

शोधकर्ता ईसाबेल मेनसुई के अनुसार,''बच्चों के स्वभाव और तनाव की प्रवृत्ति पर पिता से मिले जीन्स का बहुत अधिक प्रभाव होता है।''

यह शोध नेचर न्यूरोसाइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें