कंधे के दर्द से या जोड़ों की समस्या से अगर आप अक्सर परेशान रहते हैं तो इससे राहत के दिन दूर नहीं।
हाल में वैज्ञानिकों ने पोलिस्टर शर्ट के कपड़े एक ऐसा पैच तैयार किया है जिसे शरीर पर लगाकर जोड़ों के दर्द की समस्या में आराम मिल सकता है।
अमेरिकी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रॉजर हैकने ने पोलिस्टर के कपड़े से तैयार इस टुकड़े को 40 मिनट के ऑपरेशन में 50 मरीजों पर लगाया है और इसकी सफलता का दावा किया है।
उनका दावा है कि इस पैच की मदद से कंधे के दर्द से परेशान मरीजों के 70 प्रतिशत मामलों में सफलता पाई गई है।
वैज्ञानिकों का दावा है कि इस पैच की मदद से न केवल जोड़ों की बीच की खाली जगह को सुरक्षित तरीके से भरा जा सकता है बल्कि यह मांसपेशियों की कोशिकाओं के विकास में भी मददगार है।
हैकने के अनुसार, ''कंधों के तेज दर्द के दौरान कई बार मरीजों को हाथ ऊपर उठाने तक में तकलीफ होती है। ऐसे में यह उपाय बेहद असरदार और सुरक्षित हो सकता है।''