फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने की ख्वाहिश है तो अपनाएं यह उपाय

Sat, 19 Oct 2013 11:40 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में किलकारी गूंजे, ऐसा मन अगर आप बना चुके हैं तो हाल में हुए शोध से मिली जानकारी आपके लिए बहुत काम की हो सकती है।
विज्ञापन


ब्रिटिश शोध की मानें तो जो महिलाएं रोज सात से आठ घंटे की भरपूर नींद लेती हैं उन्हें फर्टिलिटी से संबंधित समस्याओं का रिस्क कम होता है और वे जल्दी मां बन सकती हैं।

पढ़ें, प्रेगनेंसी है या नहीं, जानिए इन लक्षणों से

शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि रोज एक ही समय पर सोने और एक ही समय पर उठने वाली महिलाओं की प्रजनन क्षमता अच्छी होती है और जो महिलाएं बिस्तर पर लेटने के बाद भी देर तक जगती हैं उनकी प्रजनन क्षमता घटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बनने की चाहत है तो महिलाएं जरूर पहनें यह गहना

शोधकर्ताओं का मानना है कि सात से आठ घंटे की नींद के दौरान शरीर में जरूरी मात्रा में हार्मोनल बदलाव होते हैं जो प्रजनन क्षमता के लिए फायदेमंद हैं।

शोध के दौरान आईवीएफ का उपचार करा रही 656 महिलाओं पर अध्ययन किया गया और पाया गया कि रोज समय से सात से आठ घंटे सोने वाली महिलाओं की प्रजनन क्षमता 15 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।

इससे पहले भी कई शोधों में यह माना जा चुका है कि रोज सात से आठ घंटे की नींद मोटापे से लेकर, दिल के रोग और याददाश्त संबंधी समस्याओं से बचाता है।

शरीर के कुछ बदलाव बता सकते हैं कि मां बनने के लिए सही समय क्या होगा। जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें