फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर पर 'थोड़े और मिनट' इस मामले में हैं फायदेमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह उठते वक्त अगर आप 'बस पांच मिनट' का मोह नहीं छोड़ पाते हैं तो यह आपको सेहत से जुड़ा बड़ा फायदा भी दे सकता है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के शोध की मानें तो बिस्तर पर अतिरिक्त 90 मिनट बिताने वाले लोगों को स्नैक्स खाने की इच्छा 62 प्रतिशत कम हो सकती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

Trending Videos

वजन घटाने में मददगार

शोधकर्ताओं का मानना है कि 90 मिनट अधिक सोने वाले लोगों को दिन भर डाइटिंग करने में 62 प्रतिशत अधिक आसानी होती है। इससे वजन घटाने के ल‌िए डाइटिंग की प्रक्रिया अधिक आसान हो जाती है।

शोधकर्ताओं ने अध्ययन के आधार पर माना है कि जो लोग जल्दी सोते हैं और सुबह में भी भरपूर नींद लेते हैं, उन्हें दिन भर ओवरडाइट की इच्छा कम होती है।

विज्ञापन

सोने के तरीके पर किया गया अध्ययन

शोधकर्ताओं ने महिलाओं और पुरुषों के समूह को एक बफ्ते तक सामान्य रुटीन में सोने और अगले हफ्ते अधिक नींद लेने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों के रुटीन का अध्ययन किया और पाया कि अधिक सोने पर उनकी भूख अपेक्षाकृत कम होती है।

उनका मानना है कि प्राकृतिक तरीके से वजन घटाने में उनका अध्ययन महत्वपूर्ण हो सकता है। यह शोध एपेटाइट जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें