फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स के खिलाफ अभियान में शामिल श्रुति हसन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन एड्स के खिलाफ जारी ऑनलाइन अभियान का हिस्सा बनी हैं। सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति ने एड्स के खिलाफ ऑनलाइन अभियान के लिए अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन


श्रुति ने ऑनलाइन अभियान 'टीच एड्स' के जरिए दुनिया भर में खासकर युवाओं के बीच एड्स को लेकर जागरूकता फैलाने का निश्चय किया है। ऑनलाइन अभियान जल्द ही वीडियो साझा करने वाली वेबसाइट यूटयूब पर जारी किया जाएगा।

श्रुति ने अभियान के तहत एनिमेटेड वीडियो में तीन अलग-अलग भाषाओं में अपनी आवाज दी है, जिसमें बातचीत के तरीके से एड्स से संबंधित पूरी जानकारियां दी गई हैं। वीडियो यूटयूब पर अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


एक सूत्र ने बताया, "श्रुति युवाओं की आदर्श हैं। इसलिए अभियान से जु़डने और वीडियों में अपनी आवाज देने के लिए उनसे कहना उपयुक्त था। वह खुद भी इस बात पर यकीन करती हैं कि युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक होना चाहिए।"
विज्ञापन


श्रुति ने हिंदी सिनेमा जगत और दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत में अपने अनुबंधों में व्यस्त रहने के बावजूद 'टीच एड्स' अभियान के लिए समय निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें