अगर आप खाने में नमक यह सोचकर कम लेते हैं कि इससे ब्लड प्रेशर बढ़ेगा तो अब यह सोच बदल दें।
हाल में हुए शोध की मानें तो नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर का कोई संबंध नहीं है।
डेलीमेल पर प्रकाशित इस शोध में 8000 फ्रेंच लोगों का अध्ययन किया गया है और इस आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि ब्लड प्रेशर के मामले में नमक की भूमिका उतनी नुकसानदायक नहीं है जितनी हम सोचते हैं।
शोध के दौरान हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की उम्र, शराब का सेवन, बीएमआई आदि स्तरों पर अध्ययन किया गया है।
हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि नमक की अधिकता शरीर के लिए कई बड़े रोगों का कारण हो सकती है। उन्होंने यह भी माना कि फिलहाल ब्लड प्रेशर और नमक के संबंध पर अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।