फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से लाया खाना गर्म करते हैं तो ये जान लें

Thu, 28 Apr 2016 06:19 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
बाहर से खाना लाते हैं तो बरतें ये सावधानियां
विज्ञापन
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यदि पति-पत्नी दोनों कामकाजी हों, तो घर पर खाना बनाने का वक्त कम ही मिल पाता है। बाहर से खाना पैक कराके घर लाकर खाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


लोग दफ्तर में बेहद व्यस्त दिन गुजारने के बाद घर लौटते वक्त खाना पैक कराते हैं। घर लाकर उसे गर्म करके खाते हैं। सवाल ये है कि क्या ऐसा करके आप अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं?

बाहर से खाना पैक कराके घर लाकर खाना हमेशा बुरी बात नहीं है। दिक्कत तब होती है जब इसे आप गर्म करते हैं। आपको इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। बाहर से लाया खाना गर्म करके खाने की वजह से ब्रिटेन में हर साल करीब दस लाख लोग फूड प्वॉयजनिंग का शिकार होते हैं।
विज्ञापन


ब्रिटिश टीवी कार्यक्रम, ''ट्रस्ट मी, आय एम ए डॉक्टर'' के होस्ट माइकल मोजले ने बाहर से लाया खाना गर्म करने के सही तरीके के बारे में जानकारी दी। ये जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है।

खाना 82 डिग्री सेल्सियस गर्म करना चाहिए

बाहर के खाने को बार-बार गर्म करने पर पनपते हैं बैक्टीरिया
माइकल मोजले कहते हैं कि बाहर से लाया खाना इस्तेमाल करने की पहली शर्त है कि आप इस खाने को सिर्फ एक बार गर्म करें। बार-बार बचा हुआ खाना गर्म करने से इसकी पौष्टिकता कम होती है। साथ ही इसमें कीटाणु पनपने का खतरा बढ़ जाता है।

सोचिए, आप बाजार से कढ़ी, चावल और दूसरे व्यंजन पैक कराके ले आए। गर्म किया, थोड़ा सा खाया। जो बचा उसे फ्रिज में रख दिया। फिर जब मन हुआ तो फ्रिज से निकाला और फिर से गर्म किया और खाया। ये तरीका सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह है।

माइकल कहते हैं कि अगर आप चाहते हैं कि ये खाना आपके लिए जहर न साबित हो तो आपको इसे 82 डिग्री सेल्सियस गर्म करना चाहिए।

और हां, ये पैकेज्ड खाना गर्म करते वक्त इसे हिलाते रहें। आप इसे अवन में गर्म करते हैं या फिर किसी और तरीके से, अक्सर खाना किनारे-किनारे ही गर्म हो जाता है। मगर बीच में इसका तापमान 82 डिग्री सेल्सियस नहीं पहुंचता तो खाने में मौजूद बैक्टीरिया बच जाते हैं। इसलिए खाना गर्म करते वक्त इस बात का खास खयाल रखें कि खाना चलाते हुए गर्म करें ताकि ये पूरी तरह से 82 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो जाए। कोई हिस्सा कम गर्म न हो।
विज्ञापन

इन सावधानियों से फूड प्वॉयजनिंग से बचा जा सकता है

सावधानी बरतें, स्वस्थ्य रहें
माइकल मोजले ये भी बताते हैं कि खाने को दोबारा तो कतई गर्म न करें। वरना आप फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हो सकते हैं। क्योंकि जितनी बार ये ठंडा होगा, इसमें बैक्टीरिया के पनपने का डर बढ़ जाएगा।

ये डर चावल के साथ सबसे ज्यादा होता है। क्योंकि इसमें बैसिलस सेरियस नाम का बैक्टीरिया होता है। खाने में अगर ये बैक्टीरिया होता है तो ये जहरीले केमिकल छोड़ने लगता है, जिससे आपको उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है।

गर्म करने पर ये कीटाणु तो मर जाते हैं। लेकिन ये जहरीले केमिकल फिर भी खाने में बचे रह जाते हैं। नतीजा ये कि आप इस खाने को खाएंगे तो बीमार पड़ना तय है।

बेहतर होगा कि चावल को आप तुरंत ठंडा करें और इससे पहले कि ये बैक्टीरिया, जहरीले केमिकल छोड़े, चावल को फ्रिज में रख दें। इससे आप फूड प्वॉयजनिंग के शिकार होने से बच जाएंगे।

तो अगली बार जब आप बाहर से खाना पैक कराके घर लाएं, तो उसे इस्तेमाल से पहले ये सावधानियां जरूर बरतें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें