हममें से बहुत से लोगों को अच्छी नींद न आने की समस्या होती है। घंटों लेट रहने के बाद जब नींद आती भी है तो बीच में ही खुल जाती है। इससे हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती।
अमेरिका में हुई एक वैज्ञानिक शोध में कहा गया है कि करीब 40 प्रतिशत लोग अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते। इस प्रतिशत में वो लोग भी शामिल हैं जिनकी आधी रात को ही नींद टूट जाती है।
शोध में नींद न पूरी होने का मुख्य कारण तनाव को बताया गया है। एक प्रयोग में ऐसा भी अनुभव किया गया है कि लोग जब सो रहे होते हैं तो उनके शरीर मे कई रासायनिक परिवर्तन होते हैं जो तनाव बढ़ाने वाले रसायनों से क्रिया करते हैं।
अगर आपको अच्छी नींद न आने की समस्या है तो आप यहां बताया जा रहा आसान घरेलू उपाय अपना इस समस्या में राहत पा सकते हैं।