हलवा बनाने की विधि –
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धोकर उसे 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद दाल को मिक्सी में पीस लें।ध्यान रखें कि दाल ज्यादा बारीक न हो। अब कढ़ाही में घी डाल कर गरम कर लें। घी गरम होने के बाद कढ़ाही में दाल डालकर उसे मध्यम आंच पर 20 से 25 मिनट तक चलाती रहें।दाल के अच्छे से भून जाने पर उसे किसी दूसरे बर्तन में निकालकर अलग रख लें।
कढ़ाही में मावा डालकर धीमी आंच पर भून लें। मावा जब भून जाए तो उसमें दाल को मिला दीजिए। अब आप एक बर्तन में चीनी और उसके बराबर पानी मिलाकर गैस पर गरम करके उसकी चाशनी बना लें। इस चाशनी को आप दाल में डालकर उसमें किशमिश, काजू मिला दें।गैस को हल्की आंच पर करके हलवे को 5 से 7 मिनट तक भूनने के बाद गैस बंद कर दें।हलवे में पिसी ईलायची और बादाम डालकर गरमा-गरमा सर्व करें।