फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का पसंदीदा वेज पिज्जा अब घर पर होगा यूं झटपट तैयार...जान लें रेसिपी

Fri, 10 Aug 2018 01:23 PM IST
संतोष राणा,शेफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

2 पिज्जा ब्रेड या 200 ग्राम मैदा, 2 शिमला मिर्च, आधा चम्मच नमक, तीन टमाटर, आधा चम्मच चीनी, चार चम्मच टोमैटो सॉस, 2 प्याज, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर।

चटनी के लिए
स्वादानुसार नमक, 40 मिली रिफाइंड तेल, 80 ग्राम चीज, 60 ग्राम मक्खन

 
विज्ञापन

ऐसे बनाएं 
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डालकर उसमें नमक और चीनी मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर मैदे को गूंथ लें। अब इसे दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसकी दो गोल आकार की लोई बना लें। उसके बाद इनको समतल करें और रोटी का आकार दें। एक प्लेट में थोड़ा-सा तेल लें और इनके ऊपर ब्रेड को रख दें।

अब इसे लगभग 150 डिग्री सेल्सियस तापमान पर 20 मिनट तक पकाएं। इसके बाद शिमला मिर्च, प्याज और दो टमाटर को बारीक काटें। एक बर्तन में 40 ग्राम मक्खन को गर्म करें। अब कटी हुई प्याज और शिमला मिर्च को 5 से 7 मिनट तक गर्म आंच पर तलें। जब ये आधे तल जाएं, तब इसमें टमाटर मिलाएं और तलें।

जब यह टोमैटो सॉस की तरह गाढ़ा होने लगे, तब उसमें आधा कप पानी और टोमैटो सॉस मिलाकर पकाएं। जब सॉस गाढ़ा होने लगे, उसमें काली मिर्च पाउडर और नमक मिला लें। इस प्रकार सॉस तैयार है। अब सॉस को पिज्जा ब्रेड पर डालें और उसे उसके चारों तरफ फैलाएं। अब चीज को इसके ऊपर डालें।

फिर टमाटर और प्याज को इस पर अच्छी तरह रखें। अब मक्खन को इसके ऊपर डालकर 12 से 15 मिनट तक पकाएं। उसके बाद इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें