फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनीर मसाला की ये हैं खास रेसिपी, मेहमान भी पूछेंगे सीक्रेट का राज

Wed, 08 Aug 2018 09:30 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
paneer masala
विज्ञापन
सामग्री - 
विज्ञापन

- 200 ग्राम पनीर 
- 2 मध्यम आकार के कटे हुए टमाटर 
- 2 इंच अदरक का टुकड़ा, कटा हुआ 
- 2 हरी मिर्च लंबाई में कटी हुई 
- आधा चम्मच हल्दी 
- एक-तिहाई चम्मच धनिया पाउडर 
- एक-तिहाई चम्मच गरम मसाला 
- नमक स्वादानुसार 
- एक बड़ा प्याज कटा हुआ 
-आधा चम्मच जीरा 
- दो चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च 
-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
- एक-तिहाई चम्मच जीरा पाउडर 
- एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर 
- 3 चम्मच रिफाइंड ऑयल 

 
विज्ञापन

बनाने की विधि- 
- एक पैन गर्म कीजिए और उसमें तेल डालकर उसे गर्म होने दीजिए। इसमें जीरा डालकर अच्छी तरह भूनें। 

- इसमें अदरक, लहसुन और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें और मध्यम आंच पर कुछ देर के लिए भूनें। 

- इसमें बारीक कटे हुए प्याज डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें। इसे लगातार चलाते रहें। 

- अब इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें। तीन से चार मिनट तक इसे पकने दें। 

- इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। 

- सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर के लिए धीमी आंच पर पकाएं। 

- अब इस पके मसाले में पनीर, नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे ढककर कुछ देर पकाएं। 

- अब इसमें गरम मसाला मिलाएं। ऊपर से लंबाई में कटी हरी मिर्च डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें