सर्व- 4 लोग
तैयार करने का समयः 30 मिनट
पकाने का समयः 20 मिनट
सामग्री
आलूः चार मध्यम आकार के छिले हुए
कॉर्न फ्लॉवरः चार बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडरः एक चौथाई छोटा चम्मच
लाल मिर्च का पेस्टः दो छोटे चम्मच
नमकः स्वादानुसार
तलने के लिएः रिफाइंड ऑयल
लहसुनः एक छोटा चम्मच कटा
अदरकः आधा छोटा चम्मच कटा सफेद सिरकाः दो बड़ा चम्मच
टोमैटो सॉसः दो बड़ा चम्मच
सोया सॉसः एक बड़ा चम्मच
शहदः दो बड़ा चम्मच
लाल मिर्च की चटनीः एक बड़ा चम्मच
ड्राइ चिली फ्लैक्सः आधा बड़ा चम्मच
चीनीः आधा बड़ा चम्मच
सफेद तिलः आधा बड़ा चम्मच हल्के भुने हुए
यों बनाएं
आलू को धोने के बाद उसके छिलके को उतार लें। अब आलू को उंगली के आकार में काट लें। आप चाहें, तो बाजार में मिलने वाले फ्रेंच फ्राइज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। कटे हुए आलू को एक बड़े बर्तन में डालें। अब उसमें पानी और थोड़ा नमक मिला लें। आलू को आधा पकने तक उबालें। अब आलू को छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें। आलू में लाल मिर्च पाउडर, लाल मिर्च का पेस्ट नमक और कॉर्न स्टार्च मिला लें। अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और छोटे-छोटे भाग में आलू को कढ़ाही में डालें। पकने पर इसे कढ़ाही से निकालकर नैपकीन में रखें, जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाए। इसके बाद एक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालें और गर्म करें। इसमें अदरक और लहसुन को हल्का भून लें। अब इसमें लाल मिर्च पेस्ट को डालकर थोड़ी देर तक पकाएं। फिर टोमैटो सॉस, चिली फ्लैक्स, सिरका, सोया सॉस को मिला लें। अब इसमें शहद, कटा हुआ हरा प्याज, नमक और चीनी डालें। अब तले हुए आलू को इस मिश्रण में डालें और अच्छे से मिला लें। ध्यान रहे कि आलू अच्छे से मिश्रण में मिले हों। अब इसके ऊपर भुने हुए तिल डालकर गरमागरम परोसें।
सर्व- 4 लोग
तैयार करने का समयः 30 मिनट
पकाने का समयः 20 मिनट