फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवा दही बड़ा चाट बनाने का आसान और टेस्टी तरीका

Fri, 22 Jun 2018 02:54 PM IST
ज्योति मोघे, भोपाल रीडर
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

एक कटोरी भीगी हुई उड़द की दाल, चुटकी भर हींग, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश दो चम्मच, इमली की चटनी, चीनी मिला हुआ गाढ़ा दही फेटा हुआ, लाल मिर्च पाउडर, भूना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर।
 
Trending Videos
विज्ञापन

विधि
सबसे पहले भिगोई दाल का पानी निकालकर, मिक्सी में पीस लें। फिर उसमें नमक-हींग मिलाकर इतनी अच्छी तरह  फेटें की वह हल्का-सा हो जाए। फिर स्टफिंग की सामग्री को अच्छे से मिला लें।
-अब हाथ पानी में भिगोकर दाल का मिश्रण उठाकर, उसमें मेवे का मिश्रण भरकर गोल आकार का करें। फिर कड़ाही में तलने के लिए डाल दें और मंदी आंच पर तलें।
-जब बड़ा पक जाए, तब गुनगुने पानी में डालकर भीगने दें और जब यह पानी को सोख ले, तब हल्के हाथों से दबाकर पानी निकाल लें। 
-सर्व करते समय पहले तला हुआ दही बड़ा रखें फिर दही चटनी लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालें और ठंडे-ठंडे, खट्टे-मीठे दही बड़े को इमली की चटनी के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें