फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध की खीर खाकर हो चुके हैं बोर तो इस बार बनाएं चने की दाल की खीर 

Thu, 29 Apr 2021 09:00 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चना दाल खीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

यदि आपने बिना दूध की खीर के बारे में नहीं सुना है तो यह खीर एकदम नई है आपके लिए। चने की दाल और गुड़ की खीर तब आसानी से बनाई जा सकती है जब घर में दूध न हो और कुछ नया और स्वादिष्ठ मीठा खाने का दिल हो। इसे बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है और स्वाद इसका ऐसा है छोटे- बड़ों सब को बहुत पसंद आता है। घर पर मेहमान आने पर भी आसानी से आप इसे तैयार कर सकते हैं। बस खीर बनाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि दाल कच्ची न रहे और बहुत अधिक पके भी न। आइए जानते हैं इस नए तरीके की खीर बनाने का आसान तरीका। 

सामग्री-

1 कप चना दाल

100 ग्राम गुड़

1 चम्मच घी

आधा कप नारियल

7-8 किशमिश

5 काजू

एक चुटकी इलायची पाउडर 

पानी आवश्यकतानुसार   

बादाम और पिस्ता

विधि-

चने की दाल खीर बनाने के लिए आधे घंटे के लिए चने की दाल को भिगो दें। नारियल के टुकड़ों को पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। कुकर में 5 सीटी लेकर चने की दाल को अच्छे से पका लें। आंच को बहुत तेज न रखें। दाल को कुकर में ही चम्मच की सहायता से दबा-दबाकर पीस लें और अब इसमें गुड़ को मिलाएं। गुड़ डालने की बाद मध्यम आंच पर इसे चम्मच से चलाते रहें। गुड़ पिघल जाने पर नारियल का दूध मिला दें। काजू, किशमिश और इलायची के पाउडर को अच्छे से मिला लें। गैस को बंद कर दें और ऊपर से बादाम और पिस्ते की कतरन डालें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें