फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस संडे घर पर बनाएं आलू सूजी के क्रिस्पी चटपटे फिंगर्स

Sun, 23 Sep 2018 12:20 AM IST
चेतना बिष्ट, गाजियाबाद
विज्ञापन
aloo
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

सूजी- एक कप 
उबले आलू- छह
हरी मिर्च- आठ
नमक- स्वादानुसार
हरा धनिया- दो चम्मच बारीक कटा हुआ
तेल तलने के लिए
हींग- चुटकी भर।
विज्ञापन

ऐसे बनाएं
एक पैन में एक कप पानी डालें। जब पानी उबलने लगे, तब उसमें सूजी डालें और उसे चलाते रहें। याद रहे कि उसमें गांठ न पड़े। अब इसमें थोड़ा-सा नमक मिलाएं और चलाते रहें। आंच को कम करके सूजी को पकने तक गैस पर रखें। जब सूजी पक जाए, तो उसे ठंडा होने के लिए रख दें।

अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें उबले हुए आलू को डालकर अच्छे से मसल लें। इसमें कटा हुआ हरा धनिया, कटी हुई बारीक मिर्च, हींग और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें। अब इसमें सूजी को डालकर अच्छे से मिला लें। गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें आलू और सूजी के मिश्रण के उंगुलियों के आकार के रोल बनाकर हल्के सुनहरे होने तक तलें। इन आलू और सूजी के फिंगर्स को टोमैटो सॉस के साथ परोसें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें