फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रत में घर पर इस आसान रेसिपी के साथ बनाएं केले की पूरियां, खाते ही आ जाएगा मजा

Thu, 08 Aug 2019 08:12 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kele ki pooriya - फोटो : social media
विज्ञापन

कच्चा केला हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। आज तक आपने कच्चे केले की सब्जी, चिप्स औक पकोड़े बनाकर खूब खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं, केले से बनने वाली एक नई रेसिपी के बारे में। ज्यादातर लोगों को पूरी-सब्जी खाना पसंद होता है, लेकिन क्या आपने कभी केले की पूरियां खाई हैं, अगर नहीं तो हम आपको बताने जा रहे हैं इसकी रेसिपी के बारे में, जिसे बनाना बहुत आसान है...

विज्ञापन

raw banana
सामग्री
2 कच्चे केले
250 ग्राम सिंघाड़े का आटा
लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच सौंफ
सेंधा नमक स्वादानुसार
चुटकी भर शक्कर
काली मिर्च पाउडर
बारीक कटा हरा धनिया
घी
विज्ञापन

kele ki pooriya - फोटो : social media
केले की पूरियां बनाने के लिए पहले कच्चे केले को अच्छी तरह उबाल लें। ठंडे होने पर छिलके हटाकर केले को अच्छी तरह हाथ से मैश करें। मैश जितना अच्छा करेंगे पूरी उतनी ही अच्छी बनेगी। इसके बाद एक थाली में सिंघाड़े का आटा ले लें। यदि सिंघाड़े का आटा नहीं है तो उसके स्थान पर राजगिरा आटा (रामदाने का आटा) लें। आटे को अच्छी तरह छान लें। आटे में आधा चम्मच लाल मिर्च, एक चम्मच सौंफ, स्वादानुसार सेंधा नमक, चुटकी भर शक्कर, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया मिला लें। साथ ही केले का मिश्रण मिलाएं। अब आटे को गूंथ कर 10-15 मिनट कपड़े से ढककर रख दें। फिर इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरी बेल लें। एक कढ़ाई में घी गरम करके पूरियों को कुरकुरी होने तक तलें। इस बाद गरमा-गरम पूरी को दही के रायते या हरी चटनी के साथ परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें